पलायनकर्ताओं और अल्पसंख्यकों के प्रति व्यवहार से राष्ट्रसंघ चिंतित
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने पलायनकर्ताओं और अल्पसंख्यकों के प्रति अपनाए जाने वाले व्यवहार के प्रति चिंता व्यक्त की है।
एन्टोनियो गुटेरस ने सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा है कि इस समय अल्पसंख्यकों और पलायनकर्ताओं के बारे में जो रवैया अपनाया जा रहा है वह वास्तव में चिंतित करने वाला है। उनका कहना था कि आजकल भेदभाव और सांप्रदायिक सोच में होने वाली वृद्धि से घृणा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमें इस बारे में अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा कि इस समय मुसलमानों के बारे में जो दृष्टिकोण पाया जाता है वह बहुत अधिक कष्टदायक है।
ज्ञात रहे कि राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरस का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति ने कई मुसलमान देशों के नागरिकों की अमरीका के प्रवेष पर पाबंदी के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये हैं।