नाइजीरियाई सुरक्षा बलों ने ताकत के बल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कुचला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35367-नाइजीरियाई_सुरक्षा_बलों_ने_ताकत_के_बल_पर_शांतिपूर्ण_प्रदर्शन_कुचला
कुछ महीने पहले नाइजीरिया की एक अदालत ने शेख ज़कज़की के निर्दोष होने की घोषणा के साथ कहा था कि उन्हें 45 दिनों के भीतर स्वतंत्र कर दिया जायेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१७ १६:१७ Asia/Kolkata

कुछ महीने पहले नाइजीरिया की एक अदालत ने शेख ज़कज़की के निर्दोष होने की घोषणा के साथ कहा था कि उन्हें 45 दिनों के भीतर स्वतंत्र कर दिया जायेगा।

नाइजीरिया की पुलिस ने एक बार फिर इस देश के वरिष्ठ शीया धर्म गुरू और इस्लामी आंदोलन के नेता शेख इब्राहीम ज़कज़की के समर्थकों के प्रदर्शन को कुचल दिया। नाइजीरिया की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर- बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फायर किये और उनके खिलाफ बल का प्रयोग किया।

प्रदर्शनकारी शेख ज़कज़की को स्वतंत्र किये जाने की मांग कर रहे थे। नाइजीरिया की पुलिस ने उस वक्त प्रदर्शनकारियों पर हमला किया जब “नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन” के सदस्य शांतिपूर्ण ढंग से राजधानी अबूजा में संसद के सामने एकत्रित हुए थे और हाथों में एसे प्लेकार्ड उठा रखे थे जिस पर लिखे हुए थे “ज़कज़की को आज़ाद करो।“

काफी समय से नाइजीरिया की सेना ने इस देश के मुसलमानों पर अपने दबावों में वृद्धि कर दी है। मुसलमानों के जमावड़े पर हमला और उनमें भय व रोब उत्पन्न करना इस देश के मुसलमानों से मुकाबले की कुछ कार्यवाहियां हैं जिसे नाइजीरिया की सेना ने अपना रखा है।

नाइजीरिया की सेना ने ऐसी स्थिति में इस देश के मुसलमानों पर हमला किया है जब शेख ज़कज़की को जेल में रखने का समय पूरा हो चुका है और इस देश की मुसलमान जनता उनकी स्वतंत्रता की प्रतीक्षा में है।

नाइजीरिया के सैनिकों ने वर्ष 2015 में इस देश के कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में एक इमाम बारगाह पर हमला किया था जिसमें शेख ज़कज़की को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस हमले में शेख ज़कज़की के बेटों सहित बहुत से शीया मुसलमान शहीद हो गये थे। उस समय से लेकर आज तक शेख ज़कज़की अपनी पत्नी के साथ जेल में बंद हैं और इस देश के मुसलमान अब तक नाइजीरिया के अधिकारियों से बारमबार उन्हें स्वतंत्र किये जाने की मांग कर चुके हैं।

कुछ महीने पहले नाइजीरिया की एक अदालत ने शेख ज़कज़की के निर्दोष होने की घोषणा के साथ कहा था कि उन्हें 45 दिनों के भीतर स्वतंत्र कर दिया जायेगा।

इसके बाद एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी अभी हाल ही में घोषणा की है कि नाइजीरिया के अधिकारियों को चाहिये कि इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता और उनकी पत्नी को तुरंत जेल से रिहा कर दें।

बहरहाल 45 दिन का समय भी बीत गया है और कुछ सूत्रों ने शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी को अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित करने की सूचना दी है। MM