कनाडा की एक मस्जिद पर फ़ायरिंग, 5 लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35459-कनाडा_की_एक_मस्जिद_पर_फ़ायरिंग_5_लोग_हताहत
कनाडा के क्यूबेक शहर की एक मस्जिद पर हुई फ़ायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०१७ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • कनाडा की एक मस्जिद पर फ़ायरिंग, 5 लोग हताहत

कनाडा के क्यूबेक शहर की एक मस्जिद पर हुई फ़ायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबेक सिटी की इस मस्जिद पर रविवार की रात बंदूक़धारियों की फ़ायरिंग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए। फ़ायरिंग के समय मस्जिद में 40 लोग मौजूद थे। यह हमला एेसे समय में हुआ है जब कनाडा के मुसलमान कई हफ़्तों से इस देश की मस्जिदों में बेघर लोगों की मदद कर रहे हैं। कनाडा की पुलिस के अनुसार फ़ायरिंग के सिलसिले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

कनाडा के आव्रजन मंत्रालय ने कहा है कि 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आदेश के कारण यहां फंसे लोगों को कनाडा अस्थायी निवास प्रदान करने की पेशकश करेगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले कनाडा के अलबर्टा शहर की एक मस्जिद पर भी हमला हुआ था।

 

कनाडा के प्रधानमंत्री ने मस्जिद पर हमले को आतंकी हमला बताया

इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने क्यूबेक सिटी में मस्जिद पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकी हमला बताया है। जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले में हताहत होने वालों के परिजनों से संवेदना जताते हुए ट्वीटर पर अपने एक संदेश में इस हमले को आतंकी और कायरतापूर्ण हमला बताया है। इससे पहले क्यूबेक के प्रशासनिक प्रमुख फ़िलिप कोलार्ड ने भी इस हमले को आतंकी हमला बताया था। (HN)