बोकोहराम के तीन हज़ार से अधिक आतंकवादी गिरफ्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35729-बोकोहराम_के_तीन_हज़ार_से_अधिक_आतंकवादी_गिरफ्तार
गिरफ्तार होने वालों में 26 विदेशी यानी 17 चाड और 9 नाइजेर के नागरिक हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०१७ ०९:३५ Asia/Kolkata
  • बोकोहराम के तीन हज़ार से अधिक आतंकवादी गिरफ्तार

गिरफ्तार होने वालों में 26 विदेशी यानी 17 चाड और 9 नाइजेर के नागरिक हैं।

नाइजीरिया की सेना ने घोषणा की है कि इस देश के सैनिकों ने देश के उत्तरपूर्व में जनवरी महीने में की जाने वाली कार्यवाहियों के दौरान बोकोहराम के 3332 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेन्सी शिन हुआ की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरियाई सेना की कार्यवाहियों के कमांडर लूकी इराबोर ने घोषणा की है कि गिरफ्तार होने वालों में 26 विदेशी यानी 17 चाड और 9 नाइजेर के नागरिक हैं।

लूकी इराबोर ने कहा कि इस समय बोकोहराम के 3332 आतंकवादी जेल में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

नाइजीरियाई सेना की कार्यवाही के कमांडर ने कहा कि देश के उत्तर पूर्व में साम्बीसा जंगल से बोकोहराम के आतंकवादियों को बाहर निकालने के लक्ष्य से की जाने वाली कार्यवाही के दौरान काफी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं जिन्हें ज़ब्त कर लिया गया है।

लूकी इराबोर ने इसी प्रकार कहा है कि नाइजीरिया की सेना ने बोकोहराम के पांच सरगनाओं को भी देश के पूर्वोत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में की जाने वाली कार्यवाहियों में गिरफ्तार कर लिया है। MM