दलाई लामा से अमरीकी विदेशमंत्री की भेंट, संबन्ध ख़राब करेगीः चीन
Feb ०४, २०१७ १२:५१ Asia/Kolkata
चीन ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमरीकी विदेशमंत्री ने यदि दलाई लामा से भेंटवार्ता की तो इससे वाशिग्टन और बीजिंग के संबन्ध प्रभावित होंगे।
रोएटर के अनुसार चीन की संसद में राष्ट्रीय एवं धार्मिक मामलों की समिति के प्रमुख ज़ू-विकन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमरीकी विदेशमंत्री यदि दलाई लामा से भेंट करते हैं तो निश्चित रूप में चीन और अमरीका के संबन्धों में तनाव आएगा। उन्होंने कहा कि दलाई लामा के बारे में चीन की नीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
उल्लेखनीय है कि चीन की सरकार ने अमरीका से मांग की है कि वह तिब्बत में प्रथक्तावादियों का समर्थन न करे और तिब्बत को चीन का भाग मानने की नीति पर ही अडिग रहे। चीन दलाई लामा को एक प्रथक्तावादी नेता मानता है।
टैग्स