तत्काल सैन्य अभ्यास आरंभ किया जाएः पुतीन
रूसी राष्ट्रपति ने आदेश दिया है कि देश की सेना तत्काल सैन्य अभ्यास आरंभ करे।
प्रेस टीवी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति पुतीन की ओर से आदेश के बाद इस देश की सेना तत्काल सैन्य अभ्यास आरंभ करेगी। पुतीन की ओर से तत्काल सैन्य अभ्यास आरंभ करने का उद्देश्य, संभावित चुनौतियों के मुक़ाबले में रूसी सेना की क्षमता का अनुमान लगाना बताया जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम देखना चाहते हैं कि चुनौतियों के समय हमारी सेना की प्रतिक्रिया किस प्रकार की होगी?
इसी बीच रूसी राष्ट्रपति के नए आदेश के संदर्भ में रूसी रक्षामंत्री सरगेई शोइगू ने कहा है कि सेना द्वारा सैन्य अभ्यास आरंभ करने से संबन्धित आरंभिक कार्यवाहियां पूरी कर ली गई हैं।
दूसरी ओर रूस ने पोलैण्ड की सीमा पर अमरीकी सैनिकों की तैनाती को चिंताजनक बताया है।