दुनिया के 10 श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के बारे में जानें रोचक बातें
टाइम्स वेबसाइट ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में दुनिया के दस सबसे अच्छे और श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है जिनमें स्वीटज़रलैंड, एशिया और ब्रिटेन के विश्वविद्यालय शामिल हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्वविद्यालयों की रेटिंग, जो विषय पढ़ाए जाते हैं, उनकी व्यापकता, छात्रों, प्रोफ़ेसरों, आलेखों व शोधपत्रों की की संख्या और उनकी ख्याति के आधार पर तैयार की गयी है। रोचक बिन्दु यह है कि इन विश्वविद्यालयों में स्वीटज़रलैंड के विश्वविद्यालय सर्वोपरि है।
1- स्वीटज़रलैंड का फेडरल पालिटेक्निकः यह विश्वविद्यालय ज़्यूरिख़ शहर में है यह विश्वविद्यालय 100 में से 94.3 अंक प्राप्त करके पहले नंबर पर है। इस विश्वविद्यालय में 120 देशों के 18 हज़ार से अधिक छात्र पढ़ते हैं। इस विश्ववद्यालय के प्रसिद्ध छात्रों में बीसवीं शताब्दी के प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री अलबर्ट एनिस्टाइन हैं।
2 – अकोल पालिटेक्निक विश्वविद्यालयः यह विश्वविद्यालय भी स्वीटज़रलैंड के शहर लोज़ान में स्थित है। वर्तमान समय में इस विश्वविद्यालय में 10 हज़ार छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं जिनमें आधे से अधिक विदेशी हैं। यह विश्वविद्यालय इन्जीनियरिंग का सबसे प्रसिद्ध व लोकप्रिय विश्वविद्यालय है, इसमें इन्जीनियरिंग के 13 विषय पढ़ाए जाते हैं।
3 – हांगकांग विश्वविद्यालयः हांगकांग विश्वविद्यालय दुनिया में तीसरे नंबर का विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय एशिया में सबसे बड़ी इन्टरनेश्नल यूनिवर्सिटी बनने का प्रयास कर रही है। वर्तमान समय में इस विश्वविद्यालय के एक तिहाई से अधिक बच्चे विदेशी हैं।
4 – सिंगापूर नेश्नल विश्वविद्यालयः सिंगापूर नेश्नल विश्वदियालय जो एनयूएस के नाम से प्रसिद्ध है, इसमें 125 देश के छात्र पढ़ते हैं। इस विश्वविद्यालय के न्यूयार्क, सिलोकन वेली, बीजिंग और स्टाकहोम में इसके संकाय है। इस विश्वविद्यालय के ड्यूक और येल विश्वविद्यालय से भी सहयोग करता है।
5 – लंदन एंपीरियल कालेजः दुनिया के सबसे प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कालेजों में से एक एंपीरियल लंदन कालेज है जिसमें दुनिया के 125 देशों के 15 हज़ार छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस विश्वविद्यालय में सबसे अधिक विदेशी छात्र पढ़ते हैं। इस कालेज की ओर से छात्रों को दी गयी सुविधाओं ने इससे दुनिया के एक अच्छे अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर दिया है।
6 - आक्सफ़ोर्ट विश्वदियालयः निश्चित रूप से आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय इतना प्रसिद्ध पर किन्तु यह छठे स्थान पर है और हमेशा से प्रसिद्ध विश्वविद्यालय, अच्छे परिणाम क्यों न दे सका। आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम की गुणवत्ता किसी से छिपी नहीं है किन्तु समीक्षा करने के बाद पता चला कि यह विश्वविद्यालय छठे स्थान से ऊपर न जा सका।
7 – आस्ट्रेलिया नेश्नल विश्वविद्यालयः यह विश्वविद्यालय आस्ट्रेलिया की राजधानी कैन्बरा में स्थत है। दुनिया के विश्वविद्यालयों के साथ उसके सहयोग के कारण यह सातवां स्थान प्राप्त करने में सफल रही। इस विश्वविद्यालय से जो विश्वविद्यालय सहयोग करते हैं उनके नाम येल विश्वविद्यालय, आक्सफ़ोर्ड, ज़्यूरिख़ और कैलीफ़ोरनिया की ब्रोक्ली युनिवर्सिटी शामिल है।
8 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयः यह ब्रिटिश विश्वविद्यालय भी दुनिया के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों की सूची में अपना स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में लगभग सात हज़ार विदेशी छात्र पढ़ते हैं जिनमें दुनिया के 120 देशों के छात्र शामिल हैं।
9 - लंदन कालेज विश्वविद्यालयः इस विश्वविद्यालय में दुनिया के 150 देशों के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। यह विश्वविद्यालय अब तक 29 नोबल पुरस्कार जीत चुका है। इनमें सबसे प्रसिद्ध विलियम रमज़ी थे जिन्हें 1904 में नोबल गैस की खोज के कारण इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
10 – लंदन स्कूल आफ़ इक्नामिक्सः लंदन स्कूल आफ़ इक्नामिक्स इस विषय की दुनिया का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय है। इसमें दुनिया के 140 देशों के छात्र ज्ञान प्राप्त करते हैं। यह विश्वविद्यालय दूसरे महाद्वीपों के विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करता है, इनमें एशिया में बीजिंग और सिंगापूर नेश्नल विश्वविद्यालय, कनाडा में कोलंबिया विश्वविद्यालय और दक्षिणी अफ़्रीक़ा के केपटाऊन का नाम लिया जा सकता है। (AK)