इस मुर्ग़े ने तो सबको कर दिया हैरान!!!
इन्डोनेशिया में मुर्ग़े की एक प्रजाति सामने आई है जिसने अपने रंग व रूप से सबको हैरान कर दिया है।
आम तौर पर मुर्ग़े और मुर्ग़ियां विभिन्न रंगों की होती हैं किन्तु एक ऐसी प्रजाति भी है जिससे संबंध रखने वाले मुर्ग़े और मुर्ग़ियां पूर्ण रूप से काली होती हैं।
जी हां यह मुर्ग़े और मुर्ग़ियां सिर से पांव तक काले होते हैं यहां तक कि उनके पर, कलग़ी, चोंच और पंजे भी। हद तो यह है कि केवल बाहरी तौर पर नहीं बल्कि इन मुर्ग़े और मुर्ग़ियों के भीतरी अंग उदाहरण स्वरूप ज़बान, मांस और हड्टी भी काले होते हैं।
कुछ लोगों का यह कहना है कि इस प्रजाति के मुर्ग़ों और मुर्ग़ियों का ख़ून भी काला होता है किन्तु यह सही नहीं है, उनका ख़नका लाल रंग का ही होता है किन्तु यह बहुत अधिक लाल और काले रंग की ओर झुकाव रखता है।
रोकच बात यह है कि इस दुर्लभ प्रजाति के मुर्ग़े और मुर्ग़ियों के यहां पैदा होने वाले चूज़े भी काले ही होते हैं किन्तु काली मुर्ग़ियां जो अंडे देती हैं वह काले नहीं होते अलबत्ता चूज़े काले ही निकलते हैं। वेब साइट बोर्ड पांन्डा की रिपोर्ट के अनुसार, मुर्ग़ियों की यह प्रजाति थाईलैंड के द्वीप जावा में पाये जाते हैं और उनका स्थानीय नाम अय्याम सीमानी है।
रिपोर्ट के अनुसार वास्तव में इन मुर्ग़ियों के काले रंग का कारण फ़ाइबर व मीलानोसिस नामक ग़ैर हानिकारक जीन का परिवर्तन है। इन मुर्ग़ियों के बारे में विभिन्न रोचक कहानियां भी बतायी जाती हें और 12वीं शताब्दी से इसे राजाओं का पक्षी कहा जाने लगा।
कुछ लोग यह भी कहते हैं कि इन मुर्ग़ियों का काले रंग की ओर झुकाव रखने वाला ख़ून अनदेखी शक्तियों का कमाल है और यही कारण है कि इन मुर्ग़ियों को रखने से शक्ति और पैसा प्राप्त होता है।
कुछ लोग काले रंग के मुर्ग़े और मुर्ग़ियों को अपने लिए सौभाग्य का कारण भी समझते हैं। (AK)