रूस ने तुर्की से माफी मांगी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36177-रूस_ने_तुर्की_से_माफी_मांगी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने अपने तुर्क समकक्ष रजब तय्यब अर्दोगान से माफी मांगी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१७ ०६:५४ Asia/Kolkata
  • रूस ने तुर्की से माफी मांगी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने अपने तुर्क समकक्ष रजब तय्यब अर्दोगान से माफी मांगी है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार रूसी युद्धक विमानों के हमले में संयोग से तुर्की के तीन सैनिक मारे गये जिस पर रूसी राष्ट्रपति ने अपने तुर्क समकक्ष से खेद जताया और उन्हें सांत्वना दी।

रूसी युद्धक विमानों ने सीरिया के अलबाब नगर के निकट हमला किया था जिसमें तुर्की के 11 सैनिक भी घायल हो गये।

तुर्की की सेना ने घोषणा की है कि रूसी युद्धक विमानों ने इस हमले में तुर्क सैनिकों के इकट्ठा होने की इमारत पर बमबारी कर दी।

इसी बीच रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने घोषणा की है कि यह देश और तुर्की सीरिया के अलबाब नगर में तीन तुर्क सैनिकों के बमबारी में मरने की जांच संयुक्त रूप से करेंगे।

ज्ञात रहे कि अंकारा ऐसी स्थिति में सीरिया में सैनिक कार्यवाही के जारी रहने पर बल दे रहा है जब दमिश्क ने सीरिया में तुर्की के सैनिक कार्यवाही की भर्त्सना की है और उसे सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। MM