ईरान इस्लामी जगत में एकता की पाठशाला हैः अब्बास जाफरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36185-ईरान_इस्लामी_जगत_में_एकता_की_पाठशाला_हैः_अब्बास_जाफरी
ईरान विश्व का एकमात्र देश है जो फिलिस्तीन का समर्थन करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१७ १०:२२ Asia/Kolkata
  • ईरान इस्लामी जगत में एकता की पाठशाला हैः अब्बास जाफरी

ईरान विश्व का एकमात्र देश है जो फिलिस्तीन का समर्थन करता है।

पाकिस्तान के “मजलिसे वहदते मुस्लेमीन” के महासचिव ने इस्लामी गणतंत्र ईरान को इस्लामी जगत में एकता और साम्राज्य से मुकाबले का बड़ा मदरसा बताते हुए कहा है कि ईरान के वरिष्ठ नेता सदैव मुसलमानों के लिए मार्गदर्शक हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार राजा नासिर अब्बास जाफरी ने गुरूवार की रात को ईरान के पवित्र नगर मशहद में “नसीमे वहदत” शीर्षक से होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स में कहा कि ईरान की इस्लामी व्यवस्था के संस्थापक स्वर्गीय इमाम खुमैनी का सबसे बड़ा पाठ “शत्रु की पहचान” है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इमाम खुमैनी के अनुसार अमेरिका और ब्रिटेन इस्लाम के दुश्मन हैं और वे मतभेद उत्पन्न करके, धर्मशास्त्र के मतभेदों को बड़ा दर्शाकर और तकफीरी सोच को फैलाकर मुसलमानों की शक्ति को कमज़ोर और उन पर शासन करना चाहते हैं।

उन्होंने इस्लामी गणतंत्र ईरान को एकमात्र विश्व के कमज़ोरों का सहायक बताया और कहा कि ईरान विश्व का एकमात्र देश है जो फिलिस्तीन का समर्थन करता है।

राजा नासिर अब्बास जाफरी ने कहा कि ईरान के पड़ोसी देशों को सुरक्षा चुनौतियों का सामना है और केवल ईरान है जो एकता के साथ देश के भीतर सुरक्षा स्थापित करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सहित क्षेत्रीय देश ईरान से पाठ लेकर और शीया- सुन्नी एकता को मजबूत करके तकफीरी धड़ों से मुकाबला कर सकते हैं।

“नसीमे वहदत” शीर्षक से आयोजित होने वाली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेस गुरूवार को ईरान के पवित्र नगर मशहद में आयोजित हुई थी।

इस कांफ्रेन्स में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय 350 लोगों ने भाग लिया। MM