सीरिया में सामूहिक फांसी का दावा मनगढ़ंतः रूस
Feb १०, २०१७ ११:०७ Asia/Kolkata
रूस का कहना है कि एमनेस्टी इन्टरनैश्नल की ओर से सीरिया में सामूहिक फासी का दावा पूर्ण रूप से आधारहीन है।
रूस के विदेशमंत्रालय ने सीरिया में सामूहिक जनसंहार पर आधारित एमनेस्टी इन्टरनैश्नल के दावे की कड़ी निंदा की है।
प्रेस टीवी के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने मास्को में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि सीरिया में तेरह हज़ार लोगों को फांसी दिये जाने की एमनेस्टी इन्टरनैश्नल की रिपोर्ट पूर्ण रूप से मनगढंत है जो वास्तव में निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि एमनेस्टी इन्टरनैश्नल ने सीरिया में हज़ारों लोगों की फांसियों के बारे में जो रिपोर्ट पेश की है वह काल्पनिक लगती है जिसका सच्चाई से कोई संबन्ध नहीं है।
टैग्स