सीरिया में सामूहिक फांसी का दावा मनगढ़ंतः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36189-सीरिया_में_सामूहिक_फांसी_का_दावा_मनगढ़ंतः_रूस
रूस का कहना है कि एमनेस्टी इन्टरनैश्नल की ओर से सीरिया में सामूहिक फासी का दावा पूर्ण रूप से आधारहीन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१७ ११:०७ Asia/Kolkata
  • सीरिया में सामूहिक फांसी का दावा मनगढ़ंतः रूस

रूस का कहना है कि एमनेस्टी इन्टरनैश्नल की ओर से सीरिया में सामूहिक फासी का दावा पूर्ण रूप से आधारहीन है।

रूस के विदेशमंत्रालय ने सीरिया में सामूहिक जनसंहार पर आधारित एमनेस्टी इन्टरनैश्नल के दावे की कड़ी निंदा की है।

प्रेस टीवी के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने मास्को में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि सीरिया में तेरह हज़ार लोगों को फांसी दिये जाने की एमनेस्टी इन्टरनैश्नल की रिपोर्ट पूर्ण रूप से मनगढंत है जो वास्तव में निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि एमनेस्टी इन्टरनैश्नल ने सीरिया में हज़ारों लोगों की फांसियों के बारे में जो रिपोर्ट पेश की है वह काल्पनिक लगती है जिसका सच्चाई से कोई संबन्ध नहीं है।