अमरीका, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहेः मोगरीनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36265-अमरीका_जेसीपीओए_के_प्रति_कटिबद्ध_रहेः_मोगरीनी
योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने कहा है कि जेसीपीओए के क्रियान्वयन के प्रति अमरीका को कटिबद्ध रहना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ११, २०१७ १३:२१ Asia/Kolkata
  • अमरीका, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहेः मोगरीनी

योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने कहा है कि जेसीपीओए के क्रियान्वयन के प्रति अमरीका को कटिबद्ध रहना चाहिए।

अमरीका की यात्रा पर गईं योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फेडरिका मोगरीनी ने कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य, अमरीकी अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करना है।   उन्होंने कहा कि जेसीपीओए कोई द्विपक्षीय समझौता नहीं है बल्कि यह एक अन्तर्राष्ट्रीय समझौता है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मोग्रीनी ने कहा कि अमरीकी अधिकारियों के साथ भेंट में जेसीपीओए के पूर्ण रूस से क्रियान्वयन पर वार्ता होगी।