रूस के 67 प्रतिशत लोग, नैटो को ख़तरा मानते हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36354-रूस_के_67_प्रतिशत_लोग_नैटो_को_ख़तरा_मानते_हैं
गैलप ने अपने एक सर्वेक्षण में कहा कि 67 प्रतिशत रूसी नैटो को एक ख़तरा समझते हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb १२, २०१७ १७:०७ Asia/Kolkata
  • रूस के 67 प्रतिशत लोग, नैटो को ख़तरा मानते हैं

गैलप ने अपने एक सर्वेक्षण में कहा कि 67 प्रतिशत रूसी नैटो को एक ख़तरा समझते हैं।

गैलप ने एक सर्वेक्षण कराया जिससे पता चलता है कि पिछले दस वर्ष के दौरान नैटो के प्रति रूसी नागरिकों के नकारात्मक दृष्टिकोण अपने चरम पर पहुंच गये हैं, यहां तक कि यूक्रेन के 35 प्रतिशत शहरी भी नैटो को एक ख़तरा समझते हैं।

इन्टरफ़ैक्स की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी संस्था गैलप द्वारा जारी किए गये कि इस सर्वेक्षण में बताया गया है कि रूस के 67 प्रतिशत लोग नैटो को अपने देश के लिए गंभीर ख़तरा समझते हैं। यह सर्वेक्षण वर्ष 2016 के अंत में टेलीफ़ोन के माध्यम से कराया गया है।

इस सर्वेक्षण में रूस के केवल तीन प्रतिशत लोगों ने इस संस्था को रक्षा संस्था के नाम से याद किया है जबकि 20 प्रतिशत ने न तो इसे रक्षा और न ही हमलावर संस्था बताया है। गैलप ने बल दिया है कि नैटो को रूस के लिए गंभीर ख़तरा मानने वाले रूसी नागरिकों की संख्या में 2012 की तुलना में 29 प्रतिशत वृद्धि हुई है और वर्ष 2008 में नैटो के बारे में रूसी नागरिकों के नकारात्मक दृष्टिकोणों में वृद्धि हुई है। (AK)