अमरीका की इस दुष्टता से पूरा सीरिया त्रस्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36788-अमरीका_की_इस_दुष्टता_से_पूरा_सीरिया_त्रस्त
अमरीका द्वारा सीरिया में हल्के यूरेनियम युक्त हथियार के इस्तेमाल से पैदा हुए परमाणु विकिरण से पूरा सीरिया त्रस्त है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०१७ १०:१७ Asia/Kolkata
  • डिप्लिटेड युरेनियम युक्त बम के इस्तेमाल के कारण होने वाले विकिरकण का बड़ों और नवजात शिशुओं पर पड़ने वाला कुप्रभाव
    डिप्लिटेड युरेनियम युक्त बम के इस्तेमाल के कारण होने वाले विकिरकण का बड़ों और नवजात शिशुओं पर पड़ने वाला कुप्रभाव

अमरीका द्वारा सीरिया में हल्के यूरेनियम युक्त हथियार के इस्तेमाल से पैदा हुए परमाणु विकिरण से पूरा सीरिया त्रस्त है।

अमरीका की जियो-वैज्ञानिक व अंतर्राष्ट्रीय विकिरण की माहिर सुश्री डॉक्टर लॉरेन मोरेट ने बताया कि पूरा सीरिया अमरीका द्वारा डिप्लिटेड यूरेनियम युक्त हथियार के इस्तेमाल के कारण फैले विकिकरण से त्रस्त है। अमरीका ने न सिर्फ़ यह कि इस ख़तरनाक हथियार को सीरिया में इस्तेमाल किया बल्कि उसने ये हथियार सीरियाई सरकार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले आतंकवादी गुटों को भी दिए।

डॉक्टर मोरेट ने शुक्रवार को प्रेस टीवी से इंटर्व्यू में यह बात कही। अभी हाल में पेन्टगॉन ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने सीरिया में डिप्लिटेड यूरेनियम युक्त गोले बरसाए। इस हथियार के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती है।

पेन्टगॉन की मंगलवार की रिपोर्ट में आया है कि अमरीकी सेना ने 2015 के अंतिम दिनों में सीरिया में कथित रूप से दाइश के ठिकानों पर डिप्लिटेड यूरेनियम युक्त हज़ारों बम बरसाए।

ग़ौरतलब है कि डिप्लिटेड युरेनियम युक्त गोले अमरीका ने 2003 में इराक़ पर अतिक्रमण के समय बरसाए थे। इसी प्रकार 1990 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति सीनियर बुश द्वारा इराक़ के अतिक्रमण के समय सबसे पहले रणक्षेत्र में यह बम इस्तेमाल हुआ था।

सुश्री मोरेट ने बताया, 1973 में तत्कालीन अमरीकी विदेश मंत्री हेनरी केसिन्जर ने योम किपर जंग में इस्राईल को अरबों के ख़िलाफ़ हमले के लिए डिप्लिटेड यूरेनियम युक्त गोले दिए थे। (MAQ/N)