अमरीका के अधिकतर नागरिक, ट्रम्प के फ़ैसले विरोधी हैं
Feb १९, २०१७ १४:२८ Asia/Kolkata
अमरीका में होने वाले नये सर्वेक्षण से पता चलता है कि अमरीका के अधिकतर नागरिक देश में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोधी हैं।
यह सर्वेक्षण पब्लिक पाॅलिसी पोलिंग ने कराया है। इसमें कहा गया कि अमरीका के 65 प्रतिशत अमरीकी नागरिक देश में मुसलमानों के प्रवेश को रोकने पर प्रतिबंध के विरोधी हैं और अमरीका के केवल 26 प्रतिशत लोग ही इस फ़ैसले के समर्थक हैं।
अमरीका उन देशों में से एक है जो पलायनकर्ताओं को दृष्टिगत रखकर बनाया गया है और प्राचीन एेतिहासिक सभ्यता व संस्कृति के स्वामी दूसरे देशों के विपरीत यह देश यूरोपीय पलायनकर्ताओं से गठित हुआ है। (AK)
टैग्स