मिस्र ने ईरान से संपर्क स्थापित करने पर बल दिया
ज्ञात रहे कि काहेरा, तेहरान से ऐसी स्थिति में संबंध स्थापित करने का प्रयास कर रहा है जब मिस्र और सऊदी अरब के संबंध अपने निम्नतम स्तर तक पहुंच गये हैं।
मिस्र के विदेशमंत्री सामेह शुक्री ने गुरूवार को एक बैठक में इस बात की पुष्टि की कि इस देश की संसद में विदेशी संबंधों की समिति के सदस्यों के तेहरान के साथ संपर्क हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। मिस्र के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार ईरानी राष्ट्र के पूर्ण सम्मान पर बल दिया और कहा कि दोनों पक्ष संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि काहेरा, तेहरान से ऐसी स्थिति में संबंध स्थापित करने का प्रयास कर रहा है जब मिस्र और सऊदी अरब के संबंध अपने निम्नतम स्तर तक पहुंच गये हैं।
वर्ष 1979 में मिस्र ने काहेरा-तेलअवीव शांति समझौते कैम्प डेविड पर हस्ताक्षर किया था जिसके बाद ईरान ने मिस्र से अपना संबंध तोड़ लिया था। MM