रूस की आधी जनता हिजाब पर प्रतिबंध की विरोधी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37194-रूस_की_आधी_जनता_हिजाब_पर_प्रतिबंध_की_विरोधी
रूस की आधी से अधिक जनता इस बात का विरोध कर रही है कि स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१७ १३:२८ Asia/Kolkata
  • रूस की आधी जनता हिजाब पर प्रतिबंध की विरोधी

रूस की आधी से अधिक जनता इस बात का विरोध कर रही है कि स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जाए।

एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि अधिकांश रूसी जनता का मानना है कि स्कूलों या शिक्षा केन्द्रों में हिजाब या पर्दे पर रोक सही नहीं है।  इस सर्वेक्षण के अनुसार इन रूसियों का मानना है कि शिक्षा केन्द्रों पर किसी भी धार्मिक प्रतीक पर रोक अनुचित है।

28 और 29 जनवरी को कराए जाने वाले इन सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अधिकतर रूसियों का मानना है कि मुसलमानों के हिजाब या पर्दे पर न केवल स्कूलों में बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर भी रोक नहीं होनी चाहिए।  हालांकि 30 से अधिक प्रतिशत लोगों ने पर्दे पर प्रतिबंध के हित में बात की है जबकि 13 प्रतिशत लोगों ने इस बारे में अपनी राय नहीं दी।

ज्ञात रहे कि इससे पहले रूस के शिक्षामंत्री ने जनवरी में कहा था कि रूस के छात्रों को धार्मिक प्रतीकों के आधार पर एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता।  11 फरवरी 2015 को रूसी फेड्रेशन के न्यायालय ने स्कूली छात्रों की ड्रेस के बारे में नियम बनाया था जिसके अनुसार स्कूलों में हिजाब पर रोक लग गई थी।