शेख ज़कज़की के छह बेटों की शहादत की बरसी + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37374-शेख_ज़कज़की_के_छह_बेटों_की_शहादत_की_बरसी_वीडियो
हज़ारों नाइजीरिया वासियों ने ज़ारिया नगर में पुलिस के हाथों मारे जाने वालों की याद मनाई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०१७ १६:२७ Asia/Kolkata

हज़ारों नाइजीरिया वासियों ने ज़ारिया नगर में पुलिस के हाथों मारे जाने वालों की याद मनाई।

प्रेस टीवी के अनुसार नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि वे उनके नेता शेख ज़कज़की को तुरंत आज़ाद करें।

नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन ने पुलिस के हाथों अपने नेता आयतुल्लाह शेख ज़कज़की के छह पुत्रों और सैकड़ों लोगों की शहादत की याद में शोकसभा का आयोजन किया।  इस शोक सभा में भाग लेने के लिए नाइजीरिया के कई नगरों से लोग ज़ारिया नगर पहुंचे थे।

शोकसभा को संबोधित करते हुए एक वक्ता यहया ने कहा कि मैं सरकार को यह संदेश देना चाहता हूं कि हम अपने शहीदों को कभी नहीं भूलेंगे क्योंकि वे हमारे हीरो हैं।  यहया ने कहा कि आयतुल्लाह शेख ज़कज़की हमारे लिए आदर्श हैं।  उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथों ज़ारिया का जनसंहार वास्तव में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

एक अन्य वक्ता अब्दुल हमीद ने कहा कि आयतुल्लाह शेख ज़कज़की, नाइजीरिया में आज़ादी और न्याय का प्रतीक हैं। शोकसभा में मौजूद लोगों का कहना था कि वे ज़ारिया में पुलिस के हाथों किये जाने वाले जनसंहार को कभी भी नहीं भूलेंगे।

ज्ञात रहे कि दिसंबर 2015 को नाइजीरिया की पुलिस ने इस्लामी आन्दोंलन के सदस्यों का ज़ारिया नगर में जनसंहार किया था जिसमें इस्लामी आन्दोलन के प्रमुख आयतुल्लाह शेख ज़कज़की के छह बेटे मारे गए थे।