तालेबान के हमले में 11 पुलिस कर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37414-तालेबान_के_हमले_में_11_पुलिस_कर्मी_हताहत
दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के एक सदस्य ने भेस बदल कर अफ़ग़ान पुलिस पर हमला किया, जिसमें कम से कम 11 पुलिस कर्मी हताहत हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०१७ ११:५२ Asia/Kolkata
  • 25 नवंबर 2016 को जलालाबाद में पुलिस रेंजर की गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए धमाके के घटनास्थल पर अफ़ग़ान सुरक्षा कर्मी और आम लोग(एफ़पी के सौजन्य से)
    25 नवंबर 2016 को जलालाबाद में पुलिस रेंजर की गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए धमाके के घटनास्थल पर अफ़ग़ान सुरक्षा कर्मी और आम लोग(एफ़पी के सौजन्य से)

दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के एक सदस्य ने भेस बदल कर अफ़ग़ान पुलिस पर हमला किया, जिसमें कम से कम 11 पुलिस कर्मी हताहत हुए।

यह हमला सोमवार देर रात दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत के केन्द्र लश्कर गाह में पुलिस लाइन के निकट हुआ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, तालेबान के एक सदस्य ने जो पुलिस की वर्दी में था, लश्करगाह में एक चेकपोस्ट पर पुलिस कर्मियों पर फ़ायरिंग कर दी। हमलावार घटनास्थल से भागने में सफल हो गया।

हेलमंद को तालेबान का मज़बूत गढ़ समझा जाता है। पिछले महीने से अफ़ग़ान सुरक्षा बल लश्करगाह सहित इस प्रांत के कुछ अहम ज़िलों में तालेबान के हमलों को नाकाम बनाने में जुटे हुए हैं।

ग़ौरतलब है कि लगभग 14 साल से जबसे अमरीका और उसके घटकों ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ कथित युद्ध के नाम पर अफग़ानिस्तान पर हमला किया, उस समय से यह देश अधिक अशांत हो गया है। इस हमले से तालेबान सत्ता से तो हटा दिए गए लेकिन पूरे देश में असुरक्षा व्याप्त है।

यूं तो 31 दिसंबर 2014 को अमरीका की अगुवाई वाला कथित अभियान अफ़ग़ानिस्तान में ख़त्म हो गया, लेकिन अभी भी हज़ारों की संख्या में विदेशी सैनिक ख़ास तौर से अमरीकी सैनिक इस देश में मौजूद हैं। (MAQ/N)