कनाडा में उठी मांगः इस्राईल का किया जाए बहिष्कार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37624-कनाडा_में_उठी_मांगः_इस्राईल_का_किया_जाए_बहिष्कार
कनाडा के नागरिकों ने फ़िलिस्तीनियों के समर्थन के लिए इस्राईली उत्पादों के बहष्कार की मांग तेज़ कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०१७ १५:४१ Asia/Kolkata
  • कनाडा में उठी मांगः इस्राईल का किया जाए बहिष्कार

कनाडा के नागरिकों ने फ़िलिस्तीनियों के समर्थन के लिए इस्राईली उत्पादों के बहष्कार की मांग तेज़ कर दी है।

कैनेडा फ़ार मिड्ल ईस्ट जस्टिस एंड पीस संस्था ने देश की जनता के बीच किए गए ताज़ा सर्वे की रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार कनाडा के लोग चाहते हैं कि फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन द्वारा यहूदी कालोनियों के निर्माण की आलोचना की जाए तथा ज़ायोनी शासन का बहिष्कार किया जाए।

सर्वे में हिस्सा लेने वालों ने खुलकर कहा कि ज़ायोनी शासन अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का हनन कर रहा है और इस्राईल के बहिष्कार की फ़िलिस्तीनियों की मांग न्यायोचित है।

इस्राईल के बहिष्कार के अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन ने हालिया वर्षों में दुनिया के विभिन्न देशों में लोगों को फ़िलिस्तीन की स्थिति से अवगत करने के लिए व्यापक रूप से प्रयास किए हैं और इस्राईल के बहिष्कार को विस्तृत करने का प्रयास किया है।