अफ़ग़ानिस्तान, हवाई हमले में 30 आम नागरिक हताहत व घायल
अफ़ग़ानिस्तान के फ़रह प्रांत के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि प्रांत की तहसील के बाला ब्लोक क्षेत्र पर विदेशी सेना के हवाई हमले में कम से कम तीस आम नागरिक हताहत व घायल हो गये।
तूलुअ न्यूज़ ने फ़राह प्रांत की प्रांतीय परिषद के एक सदस्य के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इस हवाई हमले में आठ आम नागरिक मारे गये।
चिकित्सा सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि बाला ब्लोक क्षेत्र में हुए विदेशी सेना के हवाई हमले में घायल होने वाले 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिकों के हवाई हमलों में अब तक सैकड़ों आम नागरिक हताहत व घायल हो चुके हैं। अफ़़ग़ानिस्तान के साथ अमरीका ने सुरक्षा समझौते में यह वचन दिया था कि वह हमले नहीं करेगा।
वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्ताान के कुछ सांसद काबुल-वाशिंग्टन सुरक्षा समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। (AK)