लेबनान ने इस्राईल से मुकाबले पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38038-लेबनान_ने_इस्राईल_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
लेबनान की सेना राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और राष्ट्र की सेवा में रहेगी, लेबनानी सेना प्रमुख
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१७ ०६:३० Asia/Kolkata
  • लेबनान ने इस्राईल से मुकाबले पर बल दिया

लेबनान की सेना राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और राष्ट्र की सेवा में रहेगी, लेबनानी सेना प्रमुख

लेबनानी सेना के नये प्रमुख जनरल जोज़फ औन बल देकर कहा है कि दुश्मनों के मुकाबले में सेना को मजबूत करने और उनमें सर्वोपरि जायोनी शासन से मुकाबले में वह सेना को मजबूत करने के लिए समस्त प्रयास करेंगे।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जनरल औन ने गुरूवार को अपने पद के परिचय और लेबनानी सेना के पूर्व कमांडर जान क़हवजी के विदाई कार्यक्रम में यह बातें कहीं। लेबनानी सरकार के मंत्रीमंडल ने बुधवार को जनरल औन को नये सेना प्रमुख के रूप में चुना था।

लेबनानी सेना के नये प्रमुख ने कहा है कि अपने सेवाकाल में वह हथियार और सैन्य क्षमता की दृष्टि से लेबनानी सेना को मजबूत करने का प्रयास करेंगे ताकि इस देश की सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा करने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि लेबनान की सेना राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और लेबनानी राष्ट्र की सेवा में रहेगी। MM