नेपाल में बस दुर्घटना 25 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38042-नेपाल_में_बस_दुर्घटना_25_हताहत
राजधानी काठमांडू से 250 किलोमीटर दूर जाजरकोट में काफी गहरी नदी में गिर जाने से यह दुर्घटना हुई। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१७ ०७:५८ Asia/Kolkata
  • नेपाल में बस दुर्घटना 25 हताहत

राजधानी काठमांडू से 250 किलोमीटर दूर जाजरकोट में काफी गहरी नदी में गिर जाने से यह दुर्घटना हुई। 

 नेपाल की राजधानी काठमांडू से 250 किलोमीटर दूर जाजरकोट में एक यात्री बस गहरी नदी में गिर गई जिससे 25 लोगों की मृत्यु हो गई।

सूत्रों के अनुसार नेपाल के पश्चिमी प्रांत में एक बस के एक गहरी नदी में गिर जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस से अधिक घायल हो गए हैं। 

पुलिस अधिकारी हरि भक्त ने बताया है कि राजधानी काठमांडू से 250 किलोमीटर दूर जाजरकोट में काफी गहरी नदी में गिर जाने से यह दुर्घटना हुई। 

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। MM