पुतीन से खरी खरी सुनने के बाद तिलमिला उठे नितेनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38064-पुतीन_से_खरी_खरी_सुनने_के_बाद_तिलमिला_उठे_नितेनयाहू
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने इस्राईल प्रधानमंत्री नितेनयाहू से कहा है कि दुनिया को दूसरी तरह से देखें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१७ १४:५५ Asia/Kolkata
  • पुतीन से खरी खरी सुनने के बाद तिलमिला उठे नितेनयाहू

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने इस्राईल प्रधानमंत्री नितेनयाहू से कहा है कि दुनिया को दूसरी तरह से देखें।

ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि ईरानियों ने पूरे इतिहास के दौरान यहूदी राष्ट्र की तबाही के लिए प्रयास किए हैं।

विलादीमीर पुीतन गुरुवार को नितेनयाहू के क्रिमलन हाउस से मुलाक़ात में कहा कि दुनिया अब बदल चुकी है।

इस मुलाक़ात में नितेनयाहू ने जम पर ईरान पर हमला किया और कहा कि दो हज़ार पांच सौ साल पहले ईरानियों ने यहूदी राष्ट्र को तबाह करने के प्रयास किए थे किन्तु विफल रहे और यहूदी राष्ट्र ईरानियों से मुक्ति पाने के उपलक्ष्य में रविवार और सोमवार को उत्सव मनाते हैं।

इस्राईल बूरीम के नाम से एक ईद मनाता है जो रविवार और सोमवार को आयोजित होती है।

नितेनयाहू ने कहा कि आज के  ईरानी वही प्राचीन ईरानियों की भांति हैं और अब तक यहूदी राष्ट्र को तबाह करने का प्रयास कर रहे हैं और खुलकर इस बात की घोषणा भी करते हैं और अपने बैलेस्टिक मीज़ाइल पर उन्होंने यह लिख भी रखा है।

रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने इस मुलाक़ात में नितेनयाहू का जवाब देते हुए कहा कि जी हां, किन्तु यह मामला पांचवीं शताब्दी ईसापूर्व से संबंधित है, अब युग बदल चुका है और हम को आज की दुनिया के बारे में बात करनी चाहिए।

नितेनयाहू ने रूस की यात्रा से पहले कहा कि वह सीरिया में ईरान की उपस्थिति समाप्त करने के लिए पुतीन को विश्वास में लेने का प्रयास करेंगे। (AK)