रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति पर यूएनओ में चर्चा का विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38520-रोहिंग्या_मुसलमानों_की_स्थिति_पर_यूएनओ_में_चर्चा_का_विरोध
सुरक्षा परिषद में रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति पर चर्चा के प्रस्ताव का चीन और रूस ने विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१७ १३:२० Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति पर यूएनओ में चर्चा का विरोध

सुरक्षा परिषद में रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति पर चर्चा के प्रस्ताव का चीन और रूस ने विरोध किया है।

रोएटर के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ के कूटनयिकों का कहना है कि सुरक्षा पारिषद ने म्यंमार के रोहिंग्या मुसलमानों की दयनीय स्थिति पर चर्चा के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जिसका रूस और चीन ने विरोध किया है।

सुरक्षा परिषद, ब्रिटेन की मांग पर रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में बंद दरवाज़ों के पीछे बैठक करवाकर प्रस्ताव पारित कराना चाहता था किंतु रूस और चीन से इसका विरोध किया।

इससे पहले यूरोपीय संघ ने गुरूवार को राष्टसंघ से मांग की थी कि वह एक विशेष समिति का गठन करके म्यंमार भेजे ताकि म्यंमार की सेना द्वारा मुसलमानों पर किये जाने वाले अत्याचारों की निष्पक्ष जांच कराई जा सके।  ज्ञात रहे कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यंमार की सेना के हमले आरंभ होने के समय से अबतक लगभत 75 हज़ार रोहिंग्या मुसलमान, अपना देश छोड़कर बांग्लादेश पलायन पर विवश हुए हैं। म्यंमार की सरकार इस देश के मुसलमानों को अल्पसंख्यकों का दर्जा नहीं देती और उसने रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध प्रवासी बताकर हर प्रकार के अधिकारों से वंचित कर रखा है।