अफ़ग़ानिस्तान, विवाह कार्यक्रम पर अमरीकी हमला, 7 हताहत
Mar १८, २०१७ १५:४२ Asia/Kolkata
अमरीकी सैनिकों ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के क़ंधार प्रांत में एक विवाह कार्यक्रम पर हमला करके सात लोगों को हताहत कर दिया।
अफ़़ग़ान सूत्रों के अनुसार अमरीकी सेना ने यह अकारण हमला शुक्रवार की रात क़ंधार के ज़िला मीवंद के क्षेत्र कलान कलाचा में किया। विवाह कार्यक्रम पर अमरीकी सेना के हमले में सात लोग हताहत और दस अन्य घायल हो गये।
कलान कलाचा में विवाह कार्यक्रम पर हमले से पहले अमरीकी युद्धक विमानों ने क्षेत्र की मस्जिद पर भी बमबारी की थी। इससे पहले क़ुन्दूज़ प्रांत के ज़िला चहार दर्जे के एक मकान पर अमरीकी सेना के हमले में चार आम नगारिक हताहत और दस अन्य घायल हुए थे। (ak)
टैग्स