अमरीका और रूस के बीच मीडिया वाॅर तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38622-अमरीका_और_रूस_के_बीच_मीडिया_वाॅर_तेज़
रूसी संसद ड्यूमा ने अमरीकी मीडिया के बारे में जो रूस में गतिविधियां कर रहे हैं, जांच से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन किया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar २०, २०१७ १३:१६ Asia/Kolkata

रूसी संसद ड्यूमा ने अमरीकी मीडिया के बारे में जो रूस में गतिविधियां कर रहे हैं, जांच से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन किया है।

इस जांच में जो रूस की ड्यूमा की तकनीकी, सूचना एवं संपर्क समिति अंजाम देगी, इस बात की समीक्षा की जाएगी कि क्या सीएनएन, वाइस आफ़ अमरीका, फ़्रीडम रेडियो और अमरीका के सारे मीडिया, रूसी क़ानून के अनुसार गतिविधियां कर रहे हैं? रूस में विदेशी मीडिया इस देश के विदेशमंत्रालय की निगरानी में है।

एेसा प्रतीत होता है कि अमरीका और रूस के मध्य मीडिया वाॅर, अमरीकी मीडिया की गतिविधियों कें बारे में जांच पड़ताल के क़ानून के पास होने से नये चरण में प्रविष्ट हो गया है। वास्तव में यह योजना रशा टूडे चै।नल की जांच करने की अमरीकी कार्यवाही के जवाब में अंजाम दी जाएगी। हालिया दिनों में अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में मास्को के साइबर हस्तक्षेप के आरोप निरंतरता से पेश किए जा रहे हैं और इसके कारण अमरीका में रूसी मीडिया पर दबाव भी बढ़ा दिए गये।

इसी परिधि में  अमरीकी सेनेटर जेन शाहीन ने एक योजना पेश की जिसमें देश के न्यायमंत्रालय ने इस बात की अनुमति दी कि रशा टूडे द्वारा संभावित रूप से देश के क़ानून के उल्लंघन के बारे में जांच की जाए।

शाहीन एक डेमोक्रेट सेनेटर हैं और उन्होंने अमरीकी गुप्तचर संस्थाओं के प्रमाणों का सहारा लेते हुए कहा था कि देश में राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप और उसको प्रभावित करने के लिए रशा टूडे रूस के प्रयासों का भाग रहा है। क्रिमलन और रशा टूडे दोनों ने ही इन आरोपों का कड़ा से खंडन किया है और इससे पहले और कई बार रूसी अधिकारी अमरीकी चुनाव में हस्तक्षेप पर आधारित अमरीकी अधिकारियों के दावों का खंडन कर चुके हैं।

प्रत्येक दशा में अमरीका और रूस के मध्य तनाव, मीडिया की सीमा तक पहुंच गया है और इससे क्या दोनों देशों और दुनिया को क्या नुक़सान होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। (AK)