यूरोप, नस्लभेदी हमलों में वृद्धि, जर्मनी में मस्जिद पर फिर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38642-यूरोप_नस्लभेदी_हमलों_में_वृद्धि_जर्मनी_में_मस्जिद_पर_फिर_हमला
जर्मनी के अधिकारियों ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने देश की राजधानी बर्लिन में एक मस्जिद का अनादर किया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar २०, २०१७ १६:३७ Asia/Kolkata
  • यूरोप, नस्लभेदी हमलों में वृद्धि, जर्मनी में मस्जिद पर फिर हमला

जर्मनी के अधिकारियों ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने देश की राजधानी बर्लिन में एक मस्जिद का अनादर किया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में कुछ चरमपंथी गुटों की इस्लामोफ़ोबिया तथा नस्लभेद पर आधारित कार्यवाहियों के जारी के अंर्तगत राजधानी बर्लिन में एक मस्जिद पर अज्ञात लोगों के हमले की सूचना दी है।

इस मस्जिद का संचालन तुर्क मूल के जर्मन शहरी करते हैं, हमलावरों ने इस मस्जिद पर हमला करने के बाद मस्जिद में सुअर का मांस फेंका।

इस घटना के बाद इस्लामी गुटों और नागरिक कार्यकर्ताओं ने जर्मन सरकार से मांग की है कि हमलावरों को पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमलावरों ने मस्जिद का अनादर करके मुसलमानों की भावनाओं को आहत किया है।

इससे पहले भी इस प्रकार के हमले कई अन्य मस्जिदों में हो चुके हैं।

हालिया महीनों में यूरोप के विभिन्न शहरों की मस्जिदों और मुसलमानों पर इस्लाम विरोधी गुटों और लोगों के हमलों में वृद्धि हुई है। (AK)