नैटोः यूरोप दुनिया का सबसे ख़तरनाक इलाक़ा है
यूरोप में नैटो के कमांडर ने लंदन हमले पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि यूरोपीय महाद्वीप विश्व के सबसे ख़तरनाक इलाक़ों में से एक है।
गुरुवार को अमरीकी सेनेट के सशस्त्र बलों की समिति की बैठक में कोर्टिस स्कापोरोती ने कहा, आज यूरोप में हमें जितने ख़तरों का सामना है, वह दुनिया में किसी भी इलाक़े से सबसे अधिक हैं।
यूरोप में नैटो के कमांडर का कहना था कि लंदन में होने वाला हालिया आतंकवादी हमला, यूरोप की जटिल स्थिति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आज यूरोप को दो चुनौतियों का सामना है, पहली चुनौती यह कि सीरिया और मध्यपूर्व के अन्य इलाक़ों में हिंसा में लिप्त आतंकवादी यूरोपीय देशों की ओर लौट रहे हैं, दूसरी चुनौती दाइश के वह तत्व हैं, जो यूरोपीय देशों में मौजूद हैं।
ग़ौरतलब है कि बुधवार को लंदन में हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य घायल हो गए।
यूरोपीय देश आतंकवाद को लेकर ऐसी स्थिति में चिंता व्यक्त कर रहे हैं जब सीरिया और इराक़ में इन देशों ने आतंकवाद का खुलकर समर्थन किया है और यमन के ख़िलाफ़ सऊदी हमलों को हरी झंडी दिखाई है। msm