तालेबान का हम समर्थन नहीं करतेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38928-तालेबान_का_हम_समर्थन_नहीं_करतेः_रूस
रूस ने नैटो के आरोप का खण्डन करते हुए कहा है कि मास्को, तालेबान का समर्थन नहीं करता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०१७ ११:०१ Asia/Kolkata
  • तालेबान का हम समर्थन नहीं करतेः रूस

रूस ने नैटो के आरोप का खण्डन करते हुए कहा है कि मास्को, तालेबान का समर्थन नहीं करता।

रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता जनरल ईगोर गोनाश्कोफ ने रूस द्वारा तालेबान के समर्थन पर आधारित नैटो और अमरीका के आरोप का खण्डन करते हुए कहा है कि यह आरोप पूर्ण रूप से निराधार है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आरोप, अफ़ग़ानिस्तान के लिए अमरीकी सैनिकों के बजट में वृद्धि करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है।  रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे निराधार आरोप बताया है।  उन्होंने कहा कि इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान में नैटो के कमांडर ने इसी प्रकार का आरोप लगाया था किंतु अपने तर्क के पक्ष में कोई प्रमाण पेश नहीं किया था।