अमरीका में भ्रष्टाचार व्यापक स्तर परः अमरीकी अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38988-अमरीका_में_भ्रष्टाचार_व्यापक_स्तर_परः_अमरीकी_अधिकारी
अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात स्वीकार की है कि देश में भ्रष्टाचार, व्यापक स्तर पर पाया जाता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २७, २०१७ १५:३२ Asia/Kolkata
  • अमरीका में भ्रष्टाचार व्यापक स्तर परः अमरीकी अधिकारी

अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात स्वीकार की है कि देश में भ्रष्टाचार, व्यापक स्तर पर पाया जाता है।

अमरीका के सरकारी बजट से संबन्धित विभाग के प्रमुख Mick Mulvaney माइक मोलवीनी ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि अमरीका में भ्रष्टाचार उससे कहीं अधिक है जिसके बारे में सोचा जा रहा था।  उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता संभालने के 65 दिनों के बावजूद अधिकारी अबतक इसको नियंत्रित करने में विफल रहे हैं।  डोनाल्ड ट्रम्प को वाइट हाउस में पहुंचे अभी 100 दिन ही नहीं हुए हैं इसी बीच उन्ही की सरकार के अधिकारी ने अमरीका में व्यापक भ्रष्टाचार की बात कही है।

ज्ञात रहे कि सन 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प के नारों में से एक, भ्रष्टाचार से संघर्ष था।  अपने चुनावी अभियान में डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलैरी क्लिंटन को भ्रष्ट व्यस्था का प्रतीक बताया था।