ईरान आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सबसे अधिक सक्रिय है: रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39204-ईरान_आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_लड़ाई_में_सबसे_अधिक_सक्रिय_है_रूस
रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र में आतंकवाद के ख़िलाफ़ जारी कार्यवाही में ईरान की भूमिका काफ़ी प्रभावशाली है और इसका विशेष महत्व है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०१७ १५:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सबसे अधिक सक्रिय है: रूस

रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र में आतंकवाद के ख़िलाफ़ जारी कार्यवाही में ईरान की भूमिका काफ़ी प्रभावशाली है और इसका विशेष महत्व है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने अमेरिकी पत्रिका नेशनल इंटरेस्ट से बातचीत करते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र में आतंकवाद के ख़िलाफ़ जारी अभियान में सबसे ज़्यादा सक्रिय है और उसकी यह भूमिका निरंतर जारी है।

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान, क्षेत्र का एक प्रभावशाली देश है जो आतंकवाद के ख़िलाफ़ अभियान में रूस के साथ भरपूर सहयोग कर रहा। उन्होंने कहा कि यह बात किसी से भी छुपी हुई नहीं है कि आतंकवाद से लड़ाई में ईरान रूस का सबसे बड़ा सहयोगी है।

सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि हम एक साथ मिलकर आतंकवाद का मुक़ाबला कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर अमरीका के साथ मिलकर क्षेत्र के कुछ देश, खुल्लम खुल्ला आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के अलावा हिज़्बुल्लाह भी आतंकवाद के ख़िलाफ़ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। (RZ)