राहिल शरीफ़ का निर्णय अति निंदनीयः पाकिस्तानी नेता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39226-राहिल_शरीफ़_का_निर्णय_अति_निंदनीयः_पाकिस्तानी_नेता
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख द्वारा सऊदी अरब के तथाकथित गठबंधन की बागडोर संभालने का पाकिस्तान में खुलकर विरोध किया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ १०:३४ Asia/Kolkata
  • राहिल शरीफ़ का निर्णय अति निंदनीयः पाकिस्तानी नेता

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख द्वारा सऊदी अरब के तथाकथित गठबंधन की बागडोर संभालने का पाकिस्तान में खुलकर विरोध किया जा रहा है।

इस संबन्ध में पाकिस्तान के कई नेताओं और समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध व्यक्त किया है।

पाकिस्तान के अहले तसन्नुन संघ के प्रमुख ने कहा है कि सऊदी अबर के तथाकथित गठबंधन में राहिल शरीफ़ द्वारा कोई भी पद स्वीकार करना बहुत चिंता की बात है।  साहबज़ादा मुहम्मद हामिद ने राहिल शरीफ़ से मांग की है कि वे एेसा न करें।  उन्होंने कहा कि इसके दुष्परिणाम ,पाकिस्तान और क्षेत्र को झेलने पड़ेंगे।

अहले तसन्नुन संघ के प्रमुख साहबज़ादा मुहम्मद हामिद ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार, पर्दे के पीछे की बहुत सी बातों को छिपाने का प्रयास कर रही है।  उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के नेतृत्व में बनने वाला तथाकथित गठबंधन, इस्लामी देशों के बीच मतभेद फैलाने का सबसे बड़ा कारक है।  साहबज़ादा हामिद ने कहा कि राहिल शरीफ़ के इस काम से उनका वह मान-सम्मान भी चला जाएगा जो उन्होंने पाकिस्तान के भीतर आतंकवाद के विरुद्ध की जाने वाले अभियान से हासिल किया था।

इससे पहले पाकिस्तान के वहदते मुस्लेमीन संघ के प्रमुख ने कहा था कि पाकिस्तान के अधिकांश लोग राहिल शरीफ़ द्वारा तथा कथित गठबंधन में नेतृत्व संभालने का विरोध करते हैं।