अमरीका में पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39334-अमरीका_में_पुलिस_के_विरुद्ध_प्रदर्शन
अमरीका में सैकड़ों लोगों ने इस देश की पुलिस के जातिवादी व्यवहार का खुलकर विरोध किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०१७ १४:३६ Asia/Kolkata
  • अमरीका में पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन

अमरीका में सैकड़ों लोगों ने इस देश की पुलिस के जातिवादी व्यवहार का खुलकर विरोध किया।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार सैकड़ों लोगों ने वाशिग्टन में अमरीकी पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किये।  प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अमरीका में अश्वेतों की अकारण हत्या की जाती है।

इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे जिनपर लिखा था कि जातिवाद एक बीमारी है, पुलिस क्यो अश्वेतों की हत्या करती है? हत्यारे क्यों आज़ाद हैं? क्या हमारे बच्चों का कोई महत्व नहीं है?

प्रदर्शनकारियों के अनुसार जातिवाद एक बीमारी है और उसका समाधान है क्रांति।