हमले की स्थिति में अमरीका की ख़ैर नहीं-उत्तरी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39412-हमले_की_स्थिति_में_अमरीका_की_ख़ैर_नहीं_उत्तरी_कोरिया
उत्तरी कोरिया ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसपर हमला किया गया तो फिर हमला करने वाले की ख़ैर नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०४, २०१७ ०५:२१ Asia/Kolkata
  • हमले की स्थिति में अमरीका की ख़ैर नहीं-उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसपर हमला किया गया तो फिर हमला करने वाले की ख़ैर नहीं है।

ब्रिटेन में उत्तरी कोरिया के पूर्व राजदूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमरीका के संभावित हमले की स्थिति में उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

फार्स न्यूज़ के अनुसार ताए यूंगहू ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन ने अमरीकी हमले का आभास भी कर लिया तो वे अन्तरमहाद्वीपीय मिज़ाइलों से अमरीका पर हमला करे देंगे।  इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि चीन ने उत्तरी कोरिया पर दबाव डालने में सहयोग नहीं किया तो हम एक पक्षीय कार्यवाही कर सकते हैं।  ट्रम्प ने कहा कि चीन की मदद के बिना अमेरिका, उत्तरी कोरिया से निपट सकता है।