सेंट पीटर्सबर्ग विस्फोट के आरोपी की हुई पहचान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39418-सेंट_पीटर्सबर्ग_विस्फोट_के_आरोपी_की_हुई_पहचान
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में सोमवार को मेट्रो स्टेशन में आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०४, २०१७ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • सेंट पीटर्सबर्ग विस्फोट के आरोपी की हुई पहचान

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में सोमवार को मेट्रो स्टेशन में आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।

 मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार क़िरक़ीज़िस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि जिस व्यक्ति ने सोमवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन में बम विस्फोट किया था उनकी पहचान कर ली गई है।  उन्होंने कहा कि आरोपी, रूसी मूल का नागरिक है जो क़िरक़ीज़िस्तान में रहता है।  इस अधिकारी ने आरोपी का नाम Akbarjon Djalilov  अकबरजोन जलीलोव बताया है।  कहा जाता है कि वह मूल रूस से रूस का नागरिक है।

ज्ञात रहे कि सोमवार 3 अप्रैल को रूस के सेंटपीटर्सबर्ग नगर की मेट्रो में विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हुए थे।

ज्ञात रहे कि इससे पहले रूसी समाचार एजेंसियों इंटरफैक्स और तास ने कहा है कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है, लेकिन इस बारे में विरोधाभासी खबरें आ रही हैं।  इससे पहले सोशल मीडिया पर एक शख्स की तस्वीर वायरल हुई, जिसे हमले का संदिग्ध आतंकी बताया गया।