सेन्टपीटर्ज़ बर्ग हमले का सीरिया से कोई संबंध नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39440-सेन्टपीटर्ज़_बर्ग_हमले_का_सीरिया_से_कोई_संबंध_नहीं
रूस के विदेशमंत्री ने सीरिया में रूस की सैन्य उपस्थिति को सेन्ट पीटर्ज़बर्ग के आतंकी हमले से जोड़े जाने को रद्द किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०४, २०१७ १३:५२ Asia/Kolkata
  • सेन्टपीटर्ज़ बर्ग हमले का सीरिया से कोई संबंध नहीं

रूस के विदेशमंत्री ने सीरिया में रूस की सैन्य उपस्थिति को सेन्ट पीटर्ज़बर्ग के आतंकी हमले से जोड़े जाने को रद्द किया है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मंगलवार को इस बात को रद्द करते हुए कि सेन्ट पीटर्ज़बर्ग के हमले, मास्को से प्रतिशोध है, कहा कि इस प्रकार की अफ़वाहे फैलाने वाले बहुत साधारण लोग हैं और वे ग़लत सोच रहे हैं।

रूस के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार पश्चिमी देशों से मांग की है कि वह आतंकवाद से मुक़ाबले की दोमुखी नीति छोड़ दें। सर्गेई लावरोफ़ ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि वर्तमान समय में आतंकवाद ने पूरी दुनिया के लिए ख़तरे पैदा कर रखे हैं, कहा कि वह राजनेता इस लानत से मुक़ाबले के लिए दोहरी नीति रखते हैं , उनको अपने क्रियाकलापों का जवाब देना होगा।

ज्ञात रहे कि सोमवार को सेन्टपीटर्ज़ बर्ग में मैटो की एक बोगी में दो धमाके में 14 लोग हताहत और 50 अन्य घायल हो गये थे। (AK)