सीरिया में रासायनिक हमला आतंकियों ने कियाः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39530-सीरिया_में_रासायनिक_हमला_आतंकियों_ने_कियाः_रूस
क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता ने सीरिया में रासायनिक हमलों का मुख्य ज़िम्मेदार आतंकियों को क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०१७ १७:५७ Asia/Kolkata
  • सीरिया में रासायनिक हमला आतंकियों ने कियाः रूस

क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता ने सीरिया में रासायनिक हमलों का मुख्य ज़िम्मेदार आतंकियों को क़रार दिया है।

रोइटर्ज़ न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि रूस संयुक्त राष्ट्र संघ में यह घोषणा करेगा कि सीरिया के पश्चिमोत्तरी शहर इदलिब में रासायनिक हमले आतंकियों ने किए हैं जिसमें दसियों लोग मारे गये हैं।

क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता ने कहा कि रूस की सेना आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया की सरकारी सेना की अपनी सैन्य सहायता जारी रखेगा।  दूसरी ओर रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की थी कि सीरिया में आतंकवादी, रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर रहे हैं।

इन्टरफ़ैक्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता एगोर कोशान्कोफ़ ने बुधवार को घोषणा की कि सीरिया की वायु सेना के युद्धक विमानों ने पूर्वी सीरिया में स्थित इदलिब प्रांत के क्षेत्र ख़ान शैख़ून में आतंकियों के रासायनिक हथियारों के निर्माण करने के कारख़ाने पर बमबारी की है।

रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकियों के ठिकानों पर सीरियाई वायु सेना के हमलों में इन आतंकियों को भारी नुक़सान पहुंचा जबकि उनके हथियारों को तबाह कर द िया गया।

दूसरी ओर सीरिया सरकार ने इदलिब में रासायनिक हथियार प्रयोग करने वाले आतंकवादियों और उनके समर्थकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की आवश्यकता पर बल दिया है। (AK)