सीरिया पर हमले के बाद, रूस और अमरीका आमने-सामने
Apr ०८, २०१७ ०६:२० Asia/Kolkata
रूस के प्रधान मंत्री ने सीरिया पर मिसाइल हमले के लिए अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।
रूस के प्रधान मंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने शुक्रवार को ट्रम्प सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सीरिया पर अमरीकी मिसाइल हमले के कारण, रूस और अमरीका के बीच सीधा टकराव संभव है।
मेदवेदेव का कहना था कि अमरीका दुनिया के सबसे ख़तरनाक आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ने वालों का साथ देने के बजाए, उन्हीं पर हमला कर रहा है।
रूस के प्रधान मंत्री ने उल्लेख किया कि ट्रम्प प्रशासन ने राष्ट्र संघ की अनुमति के बिना सीरिया के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही करके अंतरराष्ट्रीय क़ानून का घोर उल्लंघन किया है।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने सीरिया पर अमरीकी मिसाइल हमले की निंदा करते हुए वाशिंग्टन को चेतावनी दी थी। msm
टैग्स