मात्र चंद मिनटों में ट्रंप ने कर दिये अरबों रूपये बर्बाद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39652-मात्र_चंद_मिनटों_में_ट्रंप_ने_कर_दिये_अरबों_रूपये_बर्बाद
अमरीकी राष्ट्रपति ने सीरिया पर हमला करके मात्र कुछ ही मिनट में साढ़े तीन अरब रुपये स्वाहा कर दिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०१७ १२:२० Asia/Kolkata
  • मात्र चंद मिनटों में ट्रंप ने कर दिये अरबों रूपये बर्बाद

अमरीकी राष्ट्रपति ने सीरिया पर हमला करके मात्र कुछ ही मिनट में साढ़े तीन अरब रुपये स्वाहा कर दिये।

बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर मिज़ाइलों से जो आक्रमण किया है उसमें कुछ ही मिनटों में 3 अरब 54 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए।

गंभीर संकट का सामना कर रहे सीरिया पर अमेरिकी हवाई हमले में करीब चार अरब रुपये, चंद ही मिनटों में बर्बाद कर दिए गए।  सीरिया की एक हवाई छावनी पर शुक्रवार को अमेरिका ने हमले में 59 क्रूज टॉमहॉक मिसाइलों का प्रयोग किया जिनकी कीमत लगभग तीन अरब 54 करोड़ रुपये या छह करोड़ डॉलर बताई जा रही है।  एक टॉमहॉक मिसाइल की क़ीमत साढ़े छह करोड़ रुपये या 10 लाख डॉलर बताई गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सीरिया पर इतनी मंहगी मिसाइलों से हमला करके अमेरिका ने व्यर्थ ही अरबों डालर नष्ट कर दिये।  अमेरिका के वित्तीय वर्ष 2017 के बजट में चार हजार टॉमहॉक मिसाइलों को खरीदने की व्यवस्था की गई है।

दूसरी और सीरिया पर अमेरिका के हमले की खबर फैलते ही वैश्विक बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।  दुनिया भर के स्टॉक्स से लेकर कमॉडिटीज और करेंसी बाजार में तेज़ी से गिरावट दर्ज की गई।  विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सुधार अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भावी प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।