वेनेज़ुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39692-वेनेज़ुएला_में_सरकार_विरोधी_प्रदर्शन
वेनेज़ुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१७ ०५:५० Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शन

वेनेज़ुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ प्रदर्शन में 17 लोग घायल हो गए।

राजधानी काराकास में हुए  प्रदर्शन में पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में 17 लोग घायल हो गए।

प्रदर्शनकारी वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति मादूरों के विरोध में नारे लगा रहे थे।  विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें देखने को मिलीं जिनमे 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

ज्ञात रहे कि वेनेज़ुएला की सरकार, विरोधियों के साथ वार्ता की तत्परता जता चुकी है किंतु इसके बावजूद वहां पर विरोध प्रदर्शनों का क्रम जारी है।