अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में दाइश पर गिराया “मदर ऑफ़ आल बम्बस”
अमरीकी सेना ने पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के ठिकाने पर अब तक का सबसे बड़ा बम गिराया है।
पेंटागन के मुताबिक़, एजीबीयू-43/बी एमओएबी को कि जो मदर ऑफ़ आल बम्बस के नाम से भी जाना है, अमरीकी सेना ने गुरुवार शाम 7 बजकर 32 मिनट पर गिराया।
अमरीकी हथियारों में यह ग़ैर परमाणु सबसे बड़ा बम है।
पेंटागन ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस विशाल बम को पहली बार लड़ाई के मैदान में इस्तेमाल किया गया है।
एमओएबी का वज़न 10 हज़ार किलोग्राम है और यह अब तक का ग़ैर परमाणु हथियारों में सबसे शक्तिशाली बम है।
इसे इराक़ पर अमरीका के अतिक्रमण के दौरान, विकसित किया गया था, ताकि सतह पर एक बड़े इलाक़े को इससे नष्ट किया जा सके।
इस बम को अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में दाइश की एक सुरंग पर एमसी-130 एयरक्राफ्ट से गिराया गया।
सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बम से होने वाले धमाके को आसपास के इलाक़ों में परमाणु बम की तरह महसूस किया गया होगा।
अफ़ग़ानिस्तान में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर कई बड़े हमले कर चुका। यह गुट नंगरहार और कुनार प्रांतों में अधिक सक्रिय है।
ग़ौरतल है कि अमरीका द्वारा मदर ऑफ़ आल बमब्स बनाए जाने के बाद, रूस ने फ़ादर ऑफ ऑल बम्बस बनाने का दावा किया था।
रूस ने इस विशाल बम का परीक्षण करने के बाद एलान किया था कि यह अमरीकी बम से चार गुना शक्तिशाली है। msm