कोरिया मामले में चीन की अमरीका को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40006-कोरिया_मामले_में_चीन_की_अमरीका_को_चेतावनी
चीन ने उत्तर कोरिया के बारे में अमरीका को चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०१७ ०८:१० Asia/Kolkata
  • कोरिया मामले में चीन की अमरीका को चेतावनी

चीन ने उत्तर कोरिया के बारे में अमरीका को चेतावनी दी है।

चीन ने कहा है कि परमाणु हथियार नहीं बल्कि वार्ता की कोरिया संकट के समाधान का एकमात्र मार्ग है।  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोरिया प्रायःद्वीप के संकट के बारे में कहा है कि इस क्षेत्र के संकट का समाधान वार्ता में निहित है न कि शक्ति के प्रयोग में।

इससे पहले अमरीकी विदेशमंत्री, उत्तरी कोरिया को धमकी दे चुके हैं कि यदि उसने अबसे कोई मिसाइल परीक्षण किया तो उसके विरुद्ध सैन्य कार्यवाही की जाएगी।  दूसरी ओर उत्तरी कोरिया बारंबार कहता आया है कि जबतक अमरीका और उसके घटक देश, उत्तरी कोरिया के विरुद्ध धमकियां देते रहेंगे उस समय तक यह देश अपनी सैन्य क्षमता में वृद्धि करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में उत्तरी कोरिया संकट अधिक गहरा हुआ है।  सीरिया पर मिज़ाइल हमले के बाद अमरीका के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि सीरिया पर हमला, उत्तरी कोरिया के लिए खुला संदेश है।