अफ़ग़ानिस्तान को अमरीकी अत्याचारों से मुक्ति दिलाएंगेः करज़ई
हामिद करज़ई का कहना है कि वे अफ़ग़ानिस्तान को अमरीका के अत्याचारों से मुक्ति दिलवाएंगे।
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि अपने देश की सुरक्षा के लिए यदि मुझको अकेले ही अमरीका का मुक़ाबला करना पड़े तो मैं एेसा करूंगा और अफ़ग़ानिस्तान को अमरीकी अत्याचारों से स्वतंत्र कराऊंगा।
उन्होंने कहा कि नंगरहार प्रांत पर अमरीका का हमला, पूरे अफ़ग़ानिस्तान के अपमान के समान है। हामदि करज़ई ने अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीका के दस हज़ार किलोग्राम वाले बम के हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता को अमरीका के अत्याचारों के मुक़ाबले में उठ खड़ा होना चाहिए।
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का कहना था कि अमरीका की ओर से देश पर 10 हज़ार किलोग्राम के बम का हमला जहां पर अफ़ग़ान राष्ट्र का अनादर है वहीं पर इसके दुष्प्रभाव वर्षों तक अफ़ग़ानी जनता को भुगतने पड़ेंगे।