बुश हुए निमोनिया का शिकार, हालत अस्थिर
Apr १९, २०१७ ०७:३७ Asia/Kolkata
अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को निमोनिया के कारण ह्यूस्टन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी स्थिति अस्थिर बताई गई है।
अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इस साल की शुरूआत में भी बुश के निमोनिया हो गया था।
बुश के प्रवक्ता जिम मैग्रा ने बताया कि 92 वषीर्य भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के पिता को लगातार खांसी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मैग्रा ने बताया कि भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति को पूरी तरह ठीक होने तक निगरानी में रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जनवरी में भी निमोनिया के चलते बुश को दो सप्ताह के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।
टैग्स