बुश हुए निमोनिया का शिकार, हालत अस्थिर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40300-बुश_हुए_निमोनिया_का_शिकार_हालत_अस्थिर
अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को निमोनिया के कारण ह्यूस्टन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी स्थिति अस्थिर बताई गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१७ ०७:३७ Asia/Kolkata
  • बुश हुए निमोनिया का शिकार, हालत अस्थिर

अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को निमोनिया के कारण ह्यूस्टन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी स्थिति अस्थिर बताई गई है।

अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।  इस साल की शुरूआत में भी बुश के निमोनिया हो गया था।

बुश के प्रवक्ता जिम मैग्रा ने बताया कि 92 वषीर्य भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के पिता को लगातार खांसी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मैग्रा ने बताया कि भूतपूर्व अमरीकी राष्ट्रपति को पूरी तरह ठीक होने तक निगरानी में रखा जाएगा।  उल्लेखनीय है कि जनवरी में भी निमोनिया के चलते बुश को दो सप्ताह के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।