अमरीका, 14 वर्षीय मुस्लिम लड़की पर हमला, कहा आतंकवादी और भागा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40346-अमरीका_14_वर्षीय_मुस्लिम_लड़की_पर_हमला_कहा_आतंकवादी_और_भागा
उत्तरी एटलांटा में एक व्यक्ति ने एक मुस्लिम युवती पर हमला कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१७ १६:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीका, 14 वर्षीय मुस्लिम लड़की पर हमला, कहा आतंकवादी और भागा

उत्तरी एटलांटा में एक व्यक्ति ने एक मुस्लिम युवती पर हमला कर दिया।

एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी एटलांटा में एक 14 वर्षीय मुस्लिम युवती को एक व्यक्ति ने उस समय हमले का निशाना बनाया जब वह ख़रीदारी में व्यस्त थी। रिपोर्ट में बताया गया कि जब मुस्लिम लड़ी ख़रीदारी में व्यस्त थी तो उस व्यक्ति ने उसका स्कार्फ़ी सिर से खींच लिया और उस 14 वर्षीय लकड़ी को आतंकवादी कह कर फ़रार हो गया।

अमरीकी इस्लामी संबंध परिषद के सदस्य जार्च चेप्टर ने उक्त व्यक्ति की पहचान बताने वाले के लिए 1000 डाॅलर के इनाम की घोषणा की है।

जार्जिया में इस्लामी अमरीकी संबंध परिषद के कार्यकारी प्रबंधक एडवर्ड अहमद मिशल ने हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस हमले की वजह से लड़की के परिजन सदमे में हैं।

अमरीका में डोनल्ड ट्रम्प के सत्ता में पहुंचने के बाद मुसलमानों के विरुद्ध इस्लाम विरोधी हमलों में बहुत अधिक वृद्धि हुई है जिससे पूरी दुनिया में चिंता पायी जाती है। (AK)