युद्ध के लिए हर समय तैयार रहोः शी-जिनपिंग
Apr २०, २०१७ १४:३२ Asia/Kolkata
चीन के राष्ट्रपति ने कहा है कि देश की सेना को हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना चाहए।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस देश की सेना को संबोधित करते हुए कहा है कि वह हर तरह के युद्ध के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि न केवल पारंपरिक युद्ध के लिए बल्कि नई शैली के युद्ध कौशल, इलेक्ट्रॉनिक हथियार, सूचना और अंतरिक्ष वॉर के लिए।
ज्ञात रहे कि चीनी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे अवसर पर आया है कि जब अमरीका और उत्तर कोरिया के कारण कोरिया प्रायद्वीप में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। क्षेत्र में अमरीकी कार्यवाहियों के कारण उत्तरी कोरिया और अमरीका के बीच तनाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति को लेकर चीन अपनी सुरक्षा स्थिति को लेकर बहुत गंभीर है।
टैग्स