लंदन, सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40438-लंदन_सरकार_की_नीतियों_के_विरुद्ध_प्रदर्शन
लंदन की जनता ने अमरीकी और ब्रिटिश सरकारों की युद्धोन्मादी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०१७ १८:०७ Asia/Kolkata
  • लंदन, सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन

लंदन की जनता ने अमरीकी और ब्रिटिश सरकारों की युद्धोन्मादी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किए हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को लंदन में युद्ध विरोधी कार्यकर्ताओं ने अमरीकी और ब्रिटिश सरकारों की युद्धोन्मादी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किए और आपत्ति दर्ज कराई।

युद्ध विरोधी गठबंधन की लेन्ज़ी जर्मन ने ब्रिटेन में मध्यावधि चुनाव के आयोजन के विषय की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री "थ्रेसा मे" अगले चुनाव में बहुमत प्राप्त करने में सफल हो जाती हैं तो देश की जनता को ब्रिटेन की विदेश नीति के भविष्य की ओर से चिंतित होना चाहिए।

लेन्ज़ी जर्मन ने इससे पहले भविष्यवाणी की थी कि "थ्रेसा मे" के चुनाव में विजयी होने की स्थिति में निर्धन देशों की ब्रिटेन की सहायता कम हो जाएगी और सेना का बजट बढ़ा दिया जाएगा।

जर्मन ने इसी प्रकार युद्धोन्मादी नीतियों को बढ़ाने के उद्देश्य से अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के साथ "थ्रेसा मे" के निकट सहयोग की निंदा की थी।

परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए चलाए जाने वाले प्रसिद्ध कैंपेन कैट हडसन ने भी इस बात पर खेद व्यक्त करते हुए कि "थ्रेसा मे" ने भी ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्रियों की भांति स्वयं को अमरीका की विदेश नीति से समन्वित कर दिया है, कहा कि ट्रम्प की नीतियां युद्धोन्मादी हैं और उनकी यह इच्छा कि "थ्रेसा मे" भी उनके साथ इस मामले में सहयोग करें, चिंता का विषय है। (AK)